बकानी: बकानी में भाजपा के प्रेम बाई लोधा का निर्विरोध जिला परिषद सदस्य निर्वाचित होना तय, कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द
बकानी। बकानी पंचायत समिति क्षेत्र में जिला परिषद सदस्य के चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। वार्ड नंबर 19 से भाजपा प्रत्याशी प्रेम बाई लोधा का निर्विरोध जिला परिषद सदस्य निर्वाचित होना तय माना जा रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रज्ञा गुर्जर का नामांकन निरस्त होने के बाद उनके सामने अब कोई वैध प्रत्याशी नहीं बचा है।