हरिद्वार: दूषित पेयजल की समस्या को लेकर विष्णु लोक कॉलोनी में स्थानीय लोगों में आक्रोश, किया प्रदर्शन
मानसून के इस सीजन में दूषित पेयजल आपूर्ति से विष्णु लोक कॉलोनी के निवासियों में पेयजल निगम को लेकर खासा आक्रोश है। रविवार को नाराज लोगों ने पेयजल निगम के विरोध में जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन कर दूषित पेयजल आपूर्ति से निजात दिलाने की मांग की। कालोनीवासियों का कहना है कि उनके घरों में दूषित पेयजल के साथ कीड़े भी आ रहे हैं, लिहाजा विभाग पुरानी पाईप लाईन बदले।