हरिद्वार: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के प्रेमनगर आश्रम की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगने वाले 2 युवक चढ़े ज्वालापुर पुलिस के हत्थे
ज्वालापुर पुलिस ने रविवार को दो युवकों को गिरफ्तार कर दावा किया है कि दोनों ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के प्रेमनगर आश्रम की फर्जी वेबसाइट बनाकर लाखों रुपए ऐंठे थे। आश्रम में बुकिंग के नाम पर ठगी करने वाले दोनों आरोपियों दीपक प्रजापति और साकिर खान को ज्वालापुर पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। मामले में कई बैंक कर्मचारी भी पुलिस की रडार पर है।