हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने घास मंडी, सुभाष नगर में चलाया सत्यापन अभियान, 13 लोगों का चालान काटकर वसूला ₹3250 का जुर्मना
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने आज घास मंडी और सुभाष नगर में सत्यापन अभियान चलाया। कांवड मेले के मध्य नजर चलाए गए इस सत्यापन अभियान में 270 बाहरी लोगों का सत्यापन किया गया। कागजात न दिखाने पर 13 लोगों का चालान भी काटा गया और उनसे 3250 रुपए का जुर्माना भी वसूला गया। बता दे कि जल्द ही हरिद्वार में कांवड मेले की शुरुआत होने वाली है जिसको लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है।