हरिद्वार: सुकरासा गांव के पास रपटे पर PWD विभाग ने लगाए चेतावनी बोर्ड, जर्जर पुल से जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे ग्रामीण
सुकरासा गांव के पास PWD विभाग ने पथरी रौह नदी के रपटे पर चेतवानी बोर्ड लगाए। बारिश में एक दिन पहले रपटा बह गया था और दर्जनों गांवों को आपस में जोड़ता है। लिहाजा ग्रामीण जान जोखिम में डालकर पुराने जर्जर पुल से आवाजाही कर रहे हैं। खतरे को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने पुल के दोनों ओर चेतावनी बोर्ड लगा दिए है। ग्रामीणों ने सरकार से पुल बनाने की मांग की है।