हरिद्वार: हरिद्वार नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंडी देवी मंदिर के पास चलती कार बनी आग का गोला, ड्राईवर ने कूदकर बचाई जान
हरिद्वार नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार शाम राजधानी देहरादून से अमरोहा जा रही एक चलती कार में आग लग गई, देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई, ड्राइवर ने किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, तब तक कार जलकर खाक हो चुकी थी। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर लंबा जाम लग गया, मौके पर पुलिस ने जाम खुलवाया