कराईकेला के लालबाजार गांव में भाजपा के सामाजिक समरसता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य सामाजिक एकता, भाईचारा और समरसता का संदेश देना था। जिला संयोजक तीरथ जामुदा ने कहा कि सामाजिक समरसता भारतीय संस्कृति की पहचान है और भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने के लिए प्रतिबद्ध है।