कोंडागांव: गोलावंड में घरवालों की लापरवाही से एक्सपायरी दवाइयां निगलने से 3 साल की बच्ची की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती
आज बुधवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार गोलावंड बाजारपारा निवासी टिकेंद्र मंडावी की 3 साल की मासूम बच्ची ने आज दोपहर 12 बजे अपने घर के आंगन में पड़े एक्सपायरी दवाइयों को अनजाने में निगल लिया। जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई थी। वहीं परिजनों को जानकारी लगते ही बच्ची को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया है जहां उनका उपचार जारी है।