कोंडागांव: ग्राम पल्ली में रफ्तार का कहर, दो बाइकों के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में दोनों बाइक चालकों की हुई मौत
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पल्ली में मंगलवार की रात साढ़े 10 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें दो युवकों की मौत हो गई है। मृत युवकों की पहचान मालगांव भेलवापारा निवासी 22 वर्षीय विजय नेताम पिता साधुराम नेताम और चिलपुटी निवासी 21 वर्षीय कमलेश मंडावी पिता जयराम मंडावी के रूप में की गई है। यह गंभीर सड़क हादसा पल्ली के शामपुर माकड़ी मार्ग पर हुआ है।