कोंडागांव: विकास नगर स्टेडियम में विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता का 7 नवंबर को होगा उद्घाटन
विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलम्पिक प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 7 नवंबर गुरुवार को सुबह 11 बजे से स्थानीय विकास नगर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा,जिसमें मुख्यअतिथि बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी होंगी।समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप,कांकेर सांसद भोजराज नाग सहित अन्य जनप्रतिनिधि रहेंगे