कोंडागांव: कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में बस्तर ओलंपिक की तैयारी की समीक्षा की
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बुधवार को जिला कर्यालय में आयोजित समय-सीमा की बैठक में बस्तर ओलंपिक के जिला व विकासखण्ड स्तरीय आयोजन की तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।कलेक्टर ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार बस्तर ओलंपिक का भव्य आयोजन किया जाना है।इस दौरान किसी भी प्रकार की चूक नहीं होनी है।