कोंडागांव: कोंडागांव जिला कार्यालय में समय सीमा बैठक संपन्न, कलेक्टर ने PM सूर्यघर योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए दिए निर्देश
कोंडागांव जिला कार्यालय में आज बुधवार दोपहर 2:00 बजे कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए, ताकि लाभार्थियों को मुफ्त बिजली मिले और अतिरिक्त आय के अवसर प्राप्त हो सकें। उन्होंने योजना के तहत आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करने की बात भी कही है।