सैदपुर: औड़िहार स्टेशन पर ट्रेन में अचेत मिले यात्री का शव 14 घंटे तक अस्पताल में रखा रहा, दुर्गन्ध उठने लगी
औड़िहार रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 6 पर मंगलवार की रात ट्रेन में एक यात्री अचेत अवस्था में मिला। आरपीएफ के जवानों ने उसे तत्काल सैदपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बिहार के सीतामढ़ी जिले के नानपुर स्थित बुधनगरा निवासी 40 वर्षीय संजय मिश्रा के रूप में हुई है।