रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी-सुकेत शहरी सरकार का फैसला 14 को, 8 राउंड में होगी मतगणना, दोपहर 12 बजे तक आएंगे सभी नतीजे
रामगंजमंडी ओर सुकेत नगर निकाय चुनाव में मतदान के बाद अब सभी की निगाहें 14 सितंबर यानी सोमवार को होने वाली मतगणना पर हैं। रामगंजमंडी 40 ओर सुकेत में 25 पार्षद पदों के लिए 9 सितंबर को हुए मतदान के बाद सोमवार सुबह 7 बजे रामगंजमंडी के राजकीय हीराबाई कन्या स्कूल तथा सुकेत के बालिका स्कूल में वोटों की गिनती शुरू होगी। प्रशासन ने मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी कर ली