रॉबर्ट्सगंज: कफ सिरप तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया गया, चूर्क पुलिस लाइन में SP ने किया खुलासा, ₹10 हजार का इनाम घोषित था
कफ सिरप तस्करी मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी सत्यम कुमार को सोनभद्र SIT, SOG की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है बुधवार दोपहर 2 बजे चूर्क पुलिस लाइन में SP अभिषेक वर्मा ने मामले का खुलासा किया पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने फर्जी फर्म बनाकर करीब 6 करोड रुपए से ज्यादा का कफ सिरप तस्करी कर लेनदेन किया था ।