पाली: पाली पुलिस ने ग्राम निवाई निवासी आरोपी को नव विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा
Pali, Lalitpur | May 20, 2026 ग्राम निवाई निवासी एक नव विवाहिता ने अपने मायके में घर के पीछे स्थित बाड़े में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उक्त मामले को लेकर मृतका के पिता ने गांव के एक नामजद आरोपी पर उनकी बेटी को ब्लैकमेल कर आत्महत्या के लिए उकसाने एवं धमकाने के गंभीर आरोप लगाए थे। मामले में पुलिस ने आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।