कसिया: चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कसया पुलिस ने 12 घंटे में मामला सुलझाया, दो बाल अपचारी भी पकड़े
कसया पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही दो बाल अपचारियों को भी अभिरक्षा में लिया गया है। देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र के सहोदर पट्टी निवासी उपेन्द्र सिंह ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत कसया थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा संख्या 534/2025 दर्ज किया।