कसिया: NH 727B के निर्माण में बाधक मकानों पर कार्रवाई, गाजीपुर में 4 भवन और स्कूल की बाउंड्री वॉल को किया गया ध्वस्त
तमकुहीराज से बनारस को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 727बी का निर्माण अब बिना रुकावट के होगा। एडीएम न्यायिक कुशीनगर के नेतृत्व में प्रशासन ने गाजीपुर में सड़क निर्माण में बाधक चार भवनों और एक इंटर कॉलेज की बाउंड्री को बुलडोजर से हटा दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण पहले ही इन भवनों का मुआवजा दे चुका था। फिर भी मालिक भवन खाली नहीं कर रहे थे।