कसिया: धर्मपुर खुर्द गाँव में विशाल कोबरा के डंसने से वृद्ध की मौत, साहस दिखाकर वृद्ध ने विशाल नाग को हाथ से पकड़कर बैठा रखा
कुशीनगर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। रविंद्र नगर धूस थाना क्षेत्र के धर्मपुर खुर्द गाँव में मंगलवार को एक विशाल कोबरा सांप ने वृद्ध रामरूची गुप्ता को डस लिया। खास बात यह रही कि डसे जाने के बावजूद वृद्ध ने हिम्मत दिखाते हुए उस जहरीले कोबरा को हाथ से पकड़ लिया और काफी देर तक काबू में रखा। गांव के दो युवकों की मदद से कोबरा को पकड़कर एक डिब्बे मे रखा।