कसिया: दुदही नगर पंचायत में विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ता ने खोला मोर्चा, बजरंग दल भी आया साथ
दुदही नगर पंचायत के अध्यक्ष पर विकास कार्यो में भेदभाव करने और एक विशेष समुदाय के बस्ती में काम कराने का आरोप लगा अपने ही सरकार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता मनोज कुन्दन ने मोर्चा खोल दिया है। वही बजरंग दल ने भी अध्यक्ष पर तीखा हमला बोला है।