कसिया: कुशीनगर: डीएम ने पीएनबी बैंक की लापरवाही पर दिए कड़े निर्देश, फूड प्रोसेसिंग के लिए जनपदवासियों से की अपील
कुशीनगर कलेक्ट्रेट में मंगलवार को डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु, व्यापार बंधु और श्रम बंधु की बैठक संपन्न हुई।बैठक में डीएम ने कई अहम मुद्दों की समीक्षा की और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। सबसे बड़ा फैसला— PNB की लापरवाही को देखते हुए डीएम ने निर्देश दिया कि जनपद के सभी सरकारी खाते अन्य बैंक में ट्रांसफर करनें का निर्देश दिए।