जमुई: सुदामापुर गांव में भूमि विवाद के रंजिश में युवक को मारी गोली, जांघ के आरपार, जांच में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Mar 12, 2025 बरहट थाना क्षेत्र के सुदामपुर गांव में बुधवार की दोपहर करीब 12:30 बजे भूमि विवाद के रंजिश में पड़ोसी ने रविंदर यादव के पुत्र बबन कुमार उर्फ पवन यादव पर गोली चला दी। जिससे गोली बाएं पैर के जांघ के आरपार हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।उंसके बाद आनन- फानन में युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।