कुचाई: कुचाई में दुर्गा पूजा की धूम, सप्तमी पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़
कुचाई प्रखंड में दुर्गा पूजा की धूम मची हुई है. शनिवार को सप्तमी पूजा के अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों और मंदिरों में विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की गयी. सुबह से ही पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी. मां दुर्गा के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा. कुचाई के अलावा जोजोहातु पुराना टोली, जोजोहातु बंगला टोली, गोमियाडीह, रुगुडीह, अर