भानपुरा: ओसरना में युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी; दो आरोपियों पर मामला दर्ज
भानपुरा। थाना क्षेत्र के ग्राम ओसरना में एक युवक के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार फरियादी भैरूलाल पिता जीतमल मेघवाल (32) निवासी ओसरना ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 जून को दोपहर करीब 2:30 बजे उसके घर के सामने आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की।