जमुई: महंगाई, बेरोजगारी, अपराध और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेसियों ने किया जोरदार प्रदर्शन
Jamui, Jamui | Jun 18, 2026 जमुई में गुरुवार को 2 बजे जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, अपराध, भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र गौतम ने की। कांग्रेस भवन से शुरू हुआ मार्च कचहरी चौक तक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।