मांट: कस्बा मांट के आतिशबाजी बाजार में उमड़ी भारी भीड़, थाना पुलिस रही मौजूद
Mat, Mathura | Nov 8, 2026 दीपावली त्यौहार को लेकर मांट कस्बा में जावरा रोड पर इंटर कॉलेज के खेल मैदान में इस बार भी आतिशबाजी बाजार लगाया गया है, इस बजार में आतिशबाजी खरीदने के लिए दिन भर लोगों की भीड़ उमड़ती रही, दुकानदारों द्वारा हालांकि अग्निशमन यंत्र, बालू व पानी की औपचारिकता पूरी की गई, पुलिस और अग्निशमन इकाई के कर्मचारी मौजूद रहे, पर बाजार से सटे हुए ही सेंकड़ों बाइक वहाँ ख़डी रही