बहोरीबंद: अधीनस्थों पर नियंत्रण न होने के कारण बहोरीबंद थाना प्रभारी हटाए गए, SP ने जारी किया आदेश
थाने में पदस्थ कर्मचारियों के ऊपर पर्याप्त नियंत्रण न होने के कारण बहोरीबंद थाना प्रभारी अखिलेश दहिया को हटाए जाने की खबर सामने आ रही है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक कदाचरण की शिकायतों की जांच में जो तथ्य सामने आए उसके आधार पर पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने थाना प्रभारी को दंडित करते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है