कुमारखंड: बिशनपुर कोरलाही वार्ड 7 में कुट्टी मशीन की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत
मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड के बिशनपुर कोरलाही पंचायत के वार्ड 7 में शुक्रवार की एक दर्दनाक हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। घर का चिराग बुझने से पूरे परिवार सहित गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।