सिंगरौली में राख परिवहन बना जाम की बड़ी वजह, बीती रात से सड़क पर फंसे वाहन
एनटीपीसी प्रबंधक जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप और राख वाहनों के लिए अलग मार्ग निर्धारित करने की मांग की
19 अक्टूबर शाम 6 बजे से 22 अक्टूबर सुबह 6 बजे तक भारी वाहनों पर लगा था प्रतिबंध सुबह होते ही जाम जैसी स्थिति वनी
सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल गेट एवं विंध्यनगर डिपो से ग्राम तेलगवां (मध्य प्रदेश–उत्तर प्रदेश सीमा) तक राख परिवहन करने वाले वाहनों के कारण बीती रात से भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। इससे स्कूली बच्चों, कर्मचारियों, व्यापारियों, मरीजों और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जाम के चलते लोगों का कीमती समय बर्बाद हो रहा है और जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
इस गंभीर समस्या को लेकर के एनटीपीसी प्रबंधक जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई है। प्रशासन से आग्रह किया गया है कि जाम में फंसे लोगों को राहत दिलाने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं तथा राख परिवहन करने वाले वाहनों के लिए अलग मार्ग निर्धारित करने की दिशा में पहल की जाए।
जनता की मांग है कि राख परिवहन के लिए स्थायी यातायात व्यवस्था बनाई जाए, ताकि भारी वाहनों के कारण आम नागरिकों को बार-बार जाम की समस्या से न जूझना पड़े। साथ ही, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए संबंधित विभागों और परिवहन एजेंसियों की जिम्मेदारी तय की जाए।
अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस गंभीर जनसमस्या पर कितनी तत्परता से कार्रवाई करता है और लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।
प्राइम ब्रेकिंग न्यूज़ सिंगरौली से बृजेश कुमार की रिपोर्ट
ऐसी ही ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए पेज को फॉलो करना न भूलें"
#ForYou
#Facebookreels
#nonflowers
#collectorSingrauli
#News #BreakingNews #LocalNews #MadhyaPradesh #Singrauli #MPNews
#NTPCVindhyachal #Singrauli #Vindhyanagar #SingrauliNews #VindhyachalNews #BreakingNews #LatestNews #ViralNews #LocalNews #MPNews #UPNews