लालगंज: ड्रमंडगंज थाना पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम व पशुक्रूरता अधिनियम में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
ड्रमंडगंज थाने में गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम में फरार चल रहे गो तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार दोपहर बाद करीब 1:00 बजे अग्रिम कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। गो तस्कर के विरुद्ध वर्ष 2025 में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गो तस्कर की तलाश में जुटी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर रविवार सुबह आरोपी के घर से गिरफ्तार पर जेल भेजा गया है।