रामसनेही घाट: रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र में सांप काटने की 3 घटनाएं, इलाज के लिए सीएचसी रामसनेहीघाट में भर्ती कराया गया
रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र में अलग-अलग सांप काटने की तीन घटनाएं हुई।मरीजों को इलाज के लिए सीएचसी रामसनेहीघाट में भर्ती कराया गया। पूरे चौरी अलादासपुर के पूर्व प्रधान नंगू रावत को सांप ने काटा,सतीश यादव को सांप ने काटा महुलारा निवासी ज्ञानचंद गुप्ता को सांप ने काटा। राज्य मंत्री सतीश शर्मा के प्रतिनिधि प्रदीप द्विवेदी अस्पताल पहुंचे सभी का हाल-चाल जाना।