बहरोड़: जखराना CHC में ₹4.80 लाख की चोरी, एक युवक पकड़ा गया; साथी स्विफ्ट कार से फरार, आरोपी पहले काम कर चुके हैं
Behror, Alwar | Aug 18, 2026 बहरोड़ क्षेत्र के जखराना गांव में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में बीती रात करीब 8 बजे चोरी की वारदात सामने आई। चोर निर्माण स्थल से करीब 4.80 लाख रुपए का इलेक्ट्रिकल और अन्य सामान चोरी कर ले गए। मंगलवार को दोपहर बारह बजे इलेक्ट्रिक टेंडर संभाल रहे महेश के अनुसार चोर मौके से 5 एसी, अन्य सामान ले गए।