#पत्रकार_ने_खोली_पोल_पट्टी..
एक तरफ जहाँ देश में महिला आरक्षण बिल को लेकर सभी पार्टी अपनी अपनी राजनीतिक रोटी सकती नजर आती है, वहीं दूसरी ओर भरतपुर जिले से महिला प्रतिनिधित्व की पोल खोलने वाली एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है.. दरअसल, उच्चैन पंचायत समिति की ग्राम पंचायत खडेरा में कथित भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर जब महिला पत्रकार पंचायत मुख्यालय पर आयोजित हो रही बैठक में सवाल करने पहुंची तो एक भी महिला वार्ड पंच वहां नहीं मिली.. महिलाओं की जगह उनके पति ही बैठक में वार्ड पंच बने बैठे दिखे.. अब सवाल यह है कि "क्या आने वाले दिनों में भी महिलाओं को इस प्रकार का ही दिखावटी आरक्षण मिलेगा?"