हुज़ूर: स्टाइपेंड संशोधन की मांग पर जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, मरीजों को इलाज के लिए करना पड़ रहा इंतजार
Huzur, Bhopal | Mar 9, 2026 मध्यप्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में लंबित स्टाइपेंड संशोधन की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टर सोमवार सुबह9बजे से हड़ताल पर चले गए हैं।हड़ताल के कारण कई अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभाग में पीपीटीसीटी काउंसलिंग और टेस्टिंग सेंटर फर्टिलिटी क्लीनिक सहित कई व्यवस्थाएं प्रभावित बताई जा रही है |