डौण्डी: शाला प्रवेश उत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का किया गया स्वागत
Dondi, Balod | Jul 13, 2026 जिले के डौण्डी विकासखंड स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुजरा में सोमवार को जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद भोजराज नाग ने कहा कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र और समाज के विकास की आधारशिला है तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार भी आवश्यक हैं।