मुज़फ्फरनगर: कार में जिंदा जलकर 6 दोस्तों की दर्दनाक मौत, सीटों पर मिले कंकाल, संजीव बालियान बोले- DNA जांच से होगी पहचान
जग्गाहेड़ी में हुए भीषण सड़क हादसे में कार में जिंदा जलकर छह दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार कार बिजली के पोल से टकराकर डिवाइडर पार करते हुए पलट गई और आग का गोला बन गई। आग बुझने के बाद कार की सीटों पर कंकाल मिले। हादसे की सूचना पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान परिजनों से मिले। उन्होंने कहा कि शवों की पहचान के लिए डीएनए जांच कराई जाएगी