श्रीनगर निवासी विजय, पंकज, और ओमप्रकाश तीनों ननौरा कॉलेज से पेपर देकर वापस घर लौट रहे थे। तभी ननौरा गांव के पास बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। हादसे में पंकज घायल हो गया। जबकि अन्य दो छात्र मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। घायल पंकज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।