एत्मादपुर: लूट की घटना में वांछित अभियुक्त को अतुल होम्स के पास से गिरफ्तार किया गया, कब्जे से अवैध तमंचा बरामद
Etmadpur, Agra | Dec 30, 2025 थाना खंदौली पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर लूट में वांछित अभियुक्त सोनू को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, 7000 हजार रुपए नगद व पर्स बरामद हुआ। पूछताछ में उसने लूट की घटनाओं व पुलिस पर फायरिंग की बात कबूली।