क्षेत्र पंचायत खंदौली की बैठक ब्लॉक कार्यालय परिसर स्थित माँ गायत्री सभागार में आयोजित हुई। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा ने की। खंड विकास अधिकारी विजय कुमार अग्रवाल और सभी सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में विकास कार्यों को गति देने, योजनाओं को जनता तक पहुँचाने और 'विकसित उत्तर प्रदेश' के संकल्प को साकार करने पर चर्चा हुई।