एत्मादपुर: गढ़ी सहजा के पास खेत में काम कर रहे किसान पर जंगली जानवर ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती
Etmadpur, Agra | Dec 30, 2025 बरहन थाना क्षेत्र के गढ़ी सहजा में बोहरेपाती राम कॉलेज के पास खेत में काम कर रहे किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने साहस दिखाकर किसान को बचाया और इलाज के लिए आगरा भेजा गया। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन वन विभाग की टीम देर से पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।