एत्मादपुर: UP-112 की त्वरित कार्रवाई, दिव्यांग कॉलर और उसकी बहन को ठंड और कोहरे में सुरक्षित गंतव्य तक पहुँचाया, एत्मादपुर का मामला
Etmadpur, Agra | Dec 29, 2025 आगरा पुलिस कमिश्नरेट, पुलिस कमिश्नर श्री दीपक कुमार (IPS) के निर्देशन में UP-112 टीम ने घने कोहरे और ठंड में फंसे एक दिव्यांग कॉलर एवं उनकी बहन को तुरंत सहायता दी। PRV-4097 के आरक्षी संदेश कुमार एवं होमगार्ड चालक शैलेन्द्र कुमार ने पेट्रोल उपलब्ध कर वाहन सुरक्षित चालू कराया। कॉलर और बहन ने आगरा पुलिस की मानवीय तत्परता की भूरि-भूरि प्रशंसा की।