एत्मादपुर: यमुना एक्सप्रेसवे पर खोया विदेशी पर्यटक का वॉलेट, छलेसर चौकी पुलिस ने 2 घंटे में खोजकर वापस किया
Etmadpur, Agra | Dec 30, 2025 यमुना एक्सप्रेसवे पर एक विदेशी पर्यटक का खोया वॉलेट आगरा पुलिस ने बरामद किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने तलाश शुरू की और करीब दो घंटे में वॉलेट खोज लिया। ताजगंज क्षेत्र से पर्यटक को ढूंढकर वॉलेट सुरक्षित सुपुर्द किया गया। फिलीपींस निवासी पर्यटक ने आगरा पुलिस की ईमानदारी और त्वरित कार्रवाई की सराहना की।