प्रतापगढ़: थाना जेठवारा में आपस में भिड़े दो दरोगा, एसपी ने किया निलंबित
थाना जेठवारा में तैनात दो उपनिरीक्षकों के बीच आपसी कहासुनी के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए दोनों दरोगाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस घटना की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने बुधवार शाम 6 बजे प्रकरण की पुष्टि करते हुए कार्यवाही की जानकारी दी।