बाराहाट: बाराहाट प्रखंड क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय ने ईद का त्यौहार धूमधाम से मनाया
Barahat, Banka | Mar 21, 2026 बाराहाट प्रखंड क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने धूमधाम से ईद का त्यौहार मनाया। शनिवार सुबह 8:00 बजे मस्जिदों में नवाज अदा की गई। डफरपुर स्थित जामा मस्जिद में इमाम मोहम्मद शहाबुद्दीन ने ईद की नमाज पढ़ाई। देश में शांति के लिए सभी ने दुआ मांगी। इस दौरान सुरक्षा के लिए इंतजाम किए गए थे। मस्जिद के बाहर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई थी।