सिद्धमुख: 15 अक्टूबर को 1000 ट्रैक्टरों के साथ राजगढ़ SDM को ज्ञापन देंगे, 3 गांवों में चुनाव बहिष्कार की वार्ता चल रही है
यमुना जल समझौता के तहत प्रस्तावित हंसियावास डैम के लिए उपजाऊ भूमि अधिग्रहण के विरोध में तांबा खेड़ी में किसानों का आंदोलन धरना लगातार गत 47 दिनों से जारी है। उपजाऊ जमीन बचाने के लिए हंसियावास डैम किसान संघर्ष समिति के बैनर तले किसान अनिश्चितकालीन धरने पर डटे हुए हैं। 07 किसान भूख हड़ताल पर बैठे हैं।1000 ट्रेक्टर, 500 बाइक व 10 हजार किसान की परमिशन मांगी है।