गिरिडीह: उपायुक्त रामनिवास यादव ने सिरसिया प्रखंड कार्यालय स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव के द्वारा शुक्रवार को 1 बजे सिरसिया स्थित प्रखंड कार्यालय स्थित ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने ईवीएम वेयर हाउस की विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की। ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।