गिरिडीह: 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पर पपरवाटांड एसपी कार्यालय में भव्य सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित
राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को 12 बजे पपरवाटांड स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में भव्य सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीएसपी-1 नीरज कुमार सिंह और डीएसपी-2 कौशर अली ने संयुक्त रूप से संचालन किया।