गिरिडीह: RK महिला महाविद्यालय इकाई द्वारा वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर प्रस्तुति
नेशनल कैडेट कोर रामकृष्ण महिला महाविद्याल इकाई की ओर से शुक्रवार को 11 बजे वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर कॉलेज के बाहर सार्वजनिक स्थल पर वंदे मातरम गीत की प्रस्तुति दी गई।साथ ही वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाए गए।इसके पश्चात वंदे मातरम सांस्कृतिक गौरव और नागरिक जिम्मेदारी विषय पर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।