वैश्य सम्मेलन की नई कार्यकारिणी घोषित
10 सूत्रीय कार्ययोजना की दी जानकारी
#अलवर। अखिल भारतीय वैश्य सम्मेलन अलवर जिला इकाई की प्रथम प्रेस कॉन्फ्रेंस शुक्रवार को जय कृष्णा क्लब रेस्टोरेंट में आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष अशोक सिंघानिया ने कार्यकारिणी 2026-29 की घोषणा करते हुए समाजहित में 10 सूत्रीय कार्ययोजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य वैश्य समाज को एकजुट करने के साथ युवाओं की भागीदारी बढ़ाना है। कार्ययोजना में वैश्य भवन के लिए जमीन खरीदकर भवन निर्माण, युवाओं का सम्मान, समाज के विभिन्न घटकों को जोड़ना, सामाजिक कार्यक्रम, बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए उद्योग एवं व्यापार जगत से समन्वय, गरीब मरीजों को चिकित्सा सहायता और जरूरतमंद व मेधावी विद्यार्थियों की पढ़ाई में सहयोग शामिल है। सिंघानिया ने कहा कि संगठन समाज के सभी वर्गों के साथ समन्वय रखते हुए जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएगा।
Rajgarh, Alwar | Aug 21, 2026