तीसरे दिन भी जारी रहा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना
कलेक्टर से नहीं हो सकी मुलाकात
#अलवर। विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं का धरना बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि वे पिछले तीन दिनों से जिला कलेक्टर से मिलने और ज्ञापन सौंपने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन अब तक उन्हें मिलने का अवसर नहीं मिला महिलाओं के अनुसार बुधवार को पांच प्रतिनिधियों को कलेक्टर कार्यालय के अंदर भेजा गया, जहां उन्होंने करीब डेढ़ घंटे तक इंतजार किया, लेकिन जिला कलेक्टर से मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद वे निराश होकर लौट आईं आंगनबाड़ी महिला अध्यक्ष ललतेश ने बताया कि कार्यकर्ता प्रतिदिन मिनी सचिवालय के मुख्य द्वार पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द वार्ता कर ज्ञापन स्वीकार करने और मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
Rajgarh, Alwar | Jul 15, 2026